कोलकाता नगर निगम के वार्ड 82 में आज मतदान

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 82 का चुनाव प्रचार थम गया है. रविवार को यहां मतदान होगा. कुल चार महत्वपूर्ण पार्टियों के उम्मीदवार यहां अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वार्ड में करीब 34 हजार मतदाता हैं. मतदान के लिए 12 बूथ बनाये गये हैं, जहां सुरक्षा के चौकस इंतजाम किये गये हैं. […]

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 82 का चुनाव प्रचार थम गया है. रविवार को यहां मतदान होगा. कुल चार महत्वपूर्ण पार्टियों के उम्मीदवार यहां अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वार्ड में करीब 34 हजार मतदाता हैं.
मतदान के लिए 12 बूथ बनाये गये हैं, जहां सुरक्षा के चौकस इंतजाम किये गये हैं. मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार व कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम और भाजपा के उम्मीदवार जीवन सेन के बीच है. हालांकि भाकपा के शिशिर दत्त और कांग्रेस के अनिमेष चट्टोपाध्याय भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. फिरहाद हकीम साल 2000 में इस वार्ड से पहली बार चुनाव लड़े थे और जीते भी थे. इसके बाद साल 2005 में वह 1200 वोटों से जीते और मेयर परिषद के सदस्य बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >