कोलकाता : बारुईपुर जेल बना अखाड़ा, आपस में भिड़े कैदी, चार घायल

कोलकाता : 31 दिसंबर की देर रात जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर आपस में उलझ पड़े. घटना दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर जेल की है. इस घटना में चार कैदी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनके नाम अब्दुल रशीद मोल्ला, नूर आलम, कुणाल मजुमदार और चित्तो […]

कोलकाता : 31 दिसंबर की देर रात जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर आपस में उलझ पड़े. घटना दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर जेल की है. इस घटना में चार कैदी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
इनके नाम अब्दुल रशीद मोल्ला, नूर आलम, कुणाल मजुमदार और चित्तो गायन हैं. सभी को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है.
जेल सूत्रों के मुताबिक जेल में रहनेवाले उम्रकैद की सजा पानेवाले कैदियों की दो श्रेणी है. इनमें कुछ कैदी जो पढ़े-लिखे होते हैं, उनसे प्रशासनिक कामकाज कराया जाता है. इसके बाद वे जेल के अंदर सजा काटने के दौरान प्रशासनिक कामकाज भी करते हैं. जबकि अन्य कैदी विचाराधीन कैदियों के साथ जेल में सजा काटते हैं.
गत कुछ दिनों से जेल में छापेमारी में कैदियों के पास से मोबाइल, चार्जर व ड्रग्स बरामद होने के कारण अन्य कैदियों को यह संदेह हो गया था कि प्रशासनिक कामकाज में जुड़े कैदी इसकी जानकारी जेल के अधिकारियों को देते हैं. इस कारण उनके पास से छापेमारी कर मोबाइल व गांजा जब्त कर लिया जाता है.
इसी गुस्से में कुछ कैदी प्रशासनिक कामकाज करनेवाले कैदियों पर हमला कर उनसे मारपीट करने लगे. तुरंत जेल के सुरक्षागार्डों के अलावा बाहर से कमांडो की मदद लेकर स्थिति सामान्य की गयी. सभी जख्मी कैदियों का इलाज चल रहा है. स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >