विविधता में एकता ही भारत की ताकत : ममता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि विविधता में एकता भारत की ताकत है. उन्होंने लोगों से एकजुट रहने को कहा. मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस के मौके पर ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि सभी को एकजुट होकर विभाजनकारी ताकतों से लड़ना चाहिए. उन्होंने लिखा : हमें […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि विविधता में एकता भारत की ताकत है. उन्होंने लोगों से एकजुट रहने को कहा. मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस के मौके पर ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि सभी को एकजुट होकर विभाजनकारी ताकतों से लड़ना चाहिए.
उन्होंने लिखा : हमें अपने स्वार्थ के लिए बांटनेवालीं ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा. संयुक्त राष्ट्र मानव एकजुटता दिवस हर साल 20 दिसंबर को विविधता में एकता के लिए मनाया जाता है.
साल 1942 में हुए द्वितीय विश्व युद्ध को याद करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पूरे विश्व की समृद्धि शांति से ही संभव हो सकती है.
गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि साल 1942 में 20 दिसम्बर को ही द्वितीय विश्व युद्ध चलने के दौरान जापानी एयर फोर्स ने कलकत्ता में तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के समय बमबारी की थी.
हालांकि कलकत्ता में किसी की मौत नहीं हुई थी, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुनिया भर में कई लोग मारे गये थे. वह चाहती हैं कि दोनों विश्वयुद्ध की वजह से मुश्किल में पड़ी दुनिया की समस्याओं से नयी पीढ़ी सीख ले और पूरे विश्व में शांति स्थापित करना सुनिश्चित की जाये. शांति से ही समृद्धि संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >