कोलकाता : डिजिटल युग में बच्चों के यौन शोषण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कल से

कोलकाता : डिजिटल युग में बच्चों के यौन उत्पीड़न विषय पर पहला अंतर्राष्ट्रीय दो दिवसीय सम्मेलन 14 व 15 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित होगा. इसमें छह देशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व 15 देशों जैसे जर्मनी, यूगांडा, केनिया, कनाडा, यूएसए, बांग्लादेश, श्रीलंका, भारत आदि से सरकारी प्रतिनिधि, वकील व न्यायाधीश और फेसबुक, डिलॉयट, प्राइसवाटरहाउस […]

कोलकाता : डिजिटल युग में बच्चों के यौन उत्पीड़न विषय पर पहला अंतर्राष्ट्रीय दो दिवसीय सम्मेलन 14 व 15 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित होगा. इसमें छह देशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व 15 देशों जैसे जर्मनी, यूगांडा, केनिया, कनाडा, यूएसए, बांग्लादेश, श्रीलंका, भारत आदि से सरकारी प्रतिनिधि, वकील व न्यायाधीश और फेसबुक, डिलॉयट, प्राइसवाटरहाउस कूपर्स के प्रतिनिधि व बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए बने राज्य आयोग व महिला आयोग के प्रमुख हिस्सा लेंगे.
इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल बाल अधिकार सुरक्षा आयोग (डब्ल्यूबीसीपीसीआर) व अंतर्राष्ट्रीय न्याय मिशन (आईजेएम) की ओर से बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डब्ल्यूबीसीपीसीआर की चेयरपर्सन अनन्या चक्रवर्ती ने दी.
आइजेएम कोलकाता के निदेशक साजी फिलिप ने बताया कि तकनीक के गलत इस्तेमाल की वजह से बच्चों को काफी खतरा है, जिसके लिए जरूरी है कि हम अपनी रणनीति को और विकसित करें व इसका मुकाबला करने के लिए अपने कदम मजबूत करें.
इस सम्मलेन का लक्ष्य कानून, सामाजिक परिसेवा, अदालत, कार्पोरेट, एनजीओ, नीति निर्धारकों, सेलीब्रेटी व मीडिया के अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय विशेषज्ञों को इकट्ठा करके अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले नये उपायों को समझना, उनका आकलन करने, कानून को मजबूत बनाना, देशों के बीच समन्वय को विकसित करना व कार्पोरेट घरानों को इसमें शामिल करके बच्चों की तस्करी को रोकना है.
प्रमुख वक्ताओं में पीडब्ल्यूसी इंडिया के साइबर सिक्यूरिटी व फॉरेंसिक टेक्नोलॉजी सर्विसेस के कार्यकारी निदेशक कृष्ण शास्त्री पेंड्याला, यूनीसेफ के विशेषज्ञ, आइपीएस व टीआइएसएस के चेयर प्रोफेसर डॉ पीएम नायर, क्षेत्रीय सिस्को के ब्रिटल भारद्वाज शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >