हावड़ा : हावड़ा नगर निगम का जिम्मा एडमिनिस्ट्रेटर के हवाले : फिरहाद

हावड़ा : कोलकाता नगर निगम के मेयर बनने के बाद पहली बार हावड़ा पहुंचे फिरहाद हकीम ने कहा कि 10 दिसंबर को हावड़ा नगर निगम की मियाद खत्म हो रही है. इसके बाद काम-काज का जिम्मा एडमिनिस्ट्रेरटर के हवाले होगा. एडमिनिस्ट्रेरटर ही यहां के सारे काम-काज देखेंगे. कुछ महीनों बाद हावड़ा नगर निगम के साथ […]

हावड़ा : कोलकाता नगर निगम के मेयर बनने के बाद पहली बार हावड़ा पहुंचे फिरहाद हकीम ने कहा कि 10 दिसंबर को हावड़ा नगर निगम की मियाद खत्म हो रही है. इसके बाद काम-काज का जिम्मा एडमिनिस्ट्रेरटर के हवाले होगा. एडमिनिस्ट्रेरटर ही यहां के सारे काम-काज देखेंगे.
कुछ महीनों बाद हावड़ा नगर निगम के साथ बाकी सभी निगम चुनाव एक साथ कराये जायेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है कि निगम का काम एडमिनिस्ट्रेरटर देखेंगे. बुधवार शाम कोलकाता मेयर उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने पांच नंबर बोरो कार्यालय के साथ कम्यूनिटी हॉल आैर सुसज्जित दो तालाबों का भी उद्घाटन किया.
इस मौके पर मंत्री अरूप राय, सांसद प्रसून बनर्जी, मेयर रथीन चक्रवर्ती, तृणमूल नेता मसूद आलम खान के अलावा कई वार्ड के पार्षद शामिल थे. फिरहाद ने पौधा रोपण भी किया. उन्होंने कहा कि अगर हमलोगों को आनेवाली पीढ़ी को स्वस्थ रखना है, तो पर्यावरण बचाना होगा आैर तालाब को पाटने से रोकना होगा. तालाब पाटकर बेशक बड़े-बड़े अपार्टमेंट बन जायेंगे, लेकिन अगली पीढ़ी को शुद्ध आॅक्सीजन नहीं मिलेगी.
आखिरी मासिक बैठक संपन्न
हावड़ा : हावड़ा नगर निगम की आखिरी मासिक बैठक बुधवार को पूरी कर ली गयी. अब चुनाव होने के बाद ही मासिक बैठक होगी. 10 दिसंबर को निगम का कार्यकाल खत्म हो रहा है. 10 के बाद नगर निगम का पूरा काम एडमिनिस्ट्रेटर के जिम्मे होगा. इस आखिरी बैठक में मेयर डॉ रथीन चक्रवर्ती के अलावा डिप्टी मेयर, एमएमआइसी आैर सभी वार्ड के पार्षद शामिल थे.
मेयर ने कहा कि किसी कारणवश चुनाव समय पर नहीं हो रहा है. निश्चित रूप से इसका असर कामकाज पर पड़ेगा, लेकिन पूरी कोशिश रहेगी कि जरूरतमंद सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़े. उन्होंने कहा कि 34 वर्षों के वाम मोरचा के शासनकाल में निगम का कोषागार खाली था, जबकि सिर्फ एक टर्म में तृणमूल कांग्रेस बोर्ड की बोर्ड निगम के कोषागार में 75 करोड़ रुपये रखकर विदाई ले रही है.
पांच वर्षों के शासनकाल में कई विकास मूलक कार्य हुए हैं. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह काम जारी रहेगा. मालूम रहे कि 10 दिसंबर के बाद प्रत्येक वार्ड की जिम्मेवारी पार्षदों के हाथ नहीं रहेगी. निगम का समूचा काम एडमिनिस्ट्रेटर के अधीन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >