शोभन के आरोप पर बिफरीं पत्नी रत्ना, अदालत जाने की दी धमकी

कोलकाता : मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मेयर पद के लिए इस्तीफा देने की अटकलों के बीच शोभन चटर्जी ने अपनी पत्नी रत्नी चटर्जी पर कई आरोप मीडिया में दिये अपने इंटरव्यू में लगाये. शोभन चटर्जी ने न केवल रत्ना चटर्जी पर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया, बल्कि दूसरे व्यक्ति के […]

कोलकाता : मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मेयर पद के लिए इस्तीफा देने की अटकलों के बीच शोभन चटर्जी ने अपनी पत्नी रत्नी चटर्जी पर कई आरोप मीडिया में दिये अपने इंटरव्यू में लगाये. शोभन चटर्जी ने न केवल रत्ना चटर्जी पर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया, बल्कि दूसरे व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध रखने का भी इल्जाम लगाया. इसपर रत्ना चटर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
उन्होंने कहा है कि वह इन आरोपों को लेकर अदालत में जायेंगी. जो भी आरोप उनपर लगाये गये हैं, शोभन चटर्जी को उन्हें प्रमाणित करना होगा. रत्ना चटर्जी ने कहा कि उन्हें यह सभी आरोप सुनकर घृणा महसूस हो रही है. वह सोच नहीं सकती कि 22 वर्ष तक ऐसे व्यक्ति के साथ उन्होंने दांपत्य जीवन निभाया. ऐसी गंदी मानसिकता कि वह कल्पना नहीं कर सकतीं.
जिस अभिजीत गांगुली के बारे में वह आरोप लगा रहे हैं, वह उनसे (रत्ना चटर्जी से) 15 वर्ष छोटा लड़का है जिनके साथ उनके बिजनेस संबंध हैं. शोभन चटर्जी ने कभी बिजनेस देखने नहीं गये. उनका (रत्ना चटर्जी का) लाखों वर्ग मीटर का गोदाम है. उसके किराये से उनका परिवार चलता है.
भले ही शोभन चटर्जी यह दावा करें कि उनके व्यापारिक कामकाज व फाइलों को वैशाखी बनर्जी ने दुरुस्त किया, हकीकत यही है कि उनके जेठ,चंदन चटर्जी, और भाई शुभाशीष दास ने यह काम किया है. वह अगर जुबान खोलें तो वह खड़े नहीं हो सकते. इडी में भी जब वह गयीं, तो यह नहीं कहा कि यह शोभन चटर्जी की संपत्ति है. आज वह मीडिया में जो मन में आ रहा है कह रहे हैं.
मीडिया में उनके इंटरव्यू की सीडी को लेकर वह अदालत पहुंचेंगी. अपनी 22 वर्ष की विवाहित पत्नी पर ऐसे आरोप लगाते उन्हें शर्म नहीं आती. जैसा झूठ वह कह रहे हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं. उन्हें अपने सभी आरोपों का जवाब अदालत में देना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >