BENGAL : छठ पूजा पर ममता बनर्जी का तोहफा, पश्चिम बंगाल में रहेगा अवकाश

कोलकाता : छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश का निर्देश दिया. इसके साथ ही बुधवार को छठ पूजा करने वालों को ‘सेक्शनल’ अवकाश देने की घोषणा की गयी. उल्लेखनीय है कि बंगाल में रह रहे हिंदी भाषी लंबे समय से छठ पूजा पर अवकाश की मांग […]

कोलकाता : छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश का निर्देश दिया. इसके साथ ही बुधवार को छठ पूजा करने वालों को ‘सेक्शनल’ अवकाश देने की घोषणा की गयी. उल्लेखनीय है कि बंगाल में रह रहे हिंदी भाषी लंबे समय से छठ पूजा पर अवकाश की मांग करते आ रहे थे.

सोमवार को वित्त विभाग के विशेष सचिव द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूरे देश के साथ बंगाल में भी 13 और 14 नवंबर को छठ उत्सव का पालन किया जायेगा. राज्य सरकार ने पहले ही 13 नवंबर को राज्य सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगम, अंडरटेकिंग तथा शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है.

इसके साथ ही राज्य सरकार की अधिसूचना संख्या 6007-एफ(पी2) के तहत 14 नवंबर को सेक्शनल अवकाश की घोषणा की गयी है. इस दिन छठ पूजा करने वालों को अवकाश दिया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यकों की तुष्टीकरण का आरोप लगता रहा है, लेकिन हाल में दुर्गा पूजा के दौरान सुश्री बनर्जी से सर्वाधिक पूजा मंडपों का उद्घाटन किया और छठ पूजा पर भी वह घाट पर जाती हैं. आज सुश्री बनर्जी जगद्धात्री पूजा का भी उद्घाटन करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >