कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की रात इमीग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने बांग्लादेशी नागरिक खोखन दास को को भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया. उसे एनएससीबीआइ एयरपोर्ट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसने फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवाया है.
शुक्रवार की रात वह श्रीलंकन एयरलाइंस से कोलंबो जानेवाला था. चेकिंग के दौरान उसके पास से भारतीय पासपोर्ट मिलने और साथ ही बांग्लादेशी नागरिकता के कई दस्तावेज मिलते ही तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
