टॉलीगंज मेट्रो में छेड़खानी, 10 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता : टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन में एक युवती से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने 10 मनचलों को गिरफ्तार किया है. घटना मंगलवार रात की है. मेट्रो सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह धर्मतल्ला से टॉलीगंज जाने के लिए मेट्रो में सवार हुई थी. उस ट्रेन के कमरे में पहले से 24 युवक […]

कोलकाता : टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन में एक युवती से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने 10 मनचलों को गिरफ्तार किया है. घटना मंगलवार रात की है. मेट्रो सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह धर्मतल्ला से टॉलीगंज जाने के लिए मेट्रो में सवार हुई थी. उस ट्रेन के कमरे में पहले से 24 युवक सवार थे. उनमें से एक ने उसके साथ छेड़खानी की.
विरोध करने पर 10 युवकों ने उसके साथ जानबूझ कर छेड़खानी की. इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से करने पर सभी आरोपियों को पकड़कर रिजेंट पार्क थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. गौरतलब है कि दुर्गापूजा को देखते हुए मेट्रो स्टेशन सहित कई जगहों पर कड़ी नजरदारी रखी जा रही है.
  • धर्मतल्ला से टॉलीगंज जाने के लिए मेट्रो में सवार हुई थी युवती
  • उसी डिब्बे में 24 युवक पहले से कर रहे थे सफर
  • पीड़िता की शिकायत पर 10 युवकों को रिजेंट पार्क थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >