मित्र पर चाकू से किया अनगिनत वार

कोलकाता: बातों ही बातों में उलझ कर मित्र के शरीर पर चाकू से अनगिनत वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की. घटना जोड़ाबागान के काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट इलाके में रविवार देर रात 2.30 बजे के करीब घटी. घायल व्यक्ति का नाम भूतनाथ यादव उर्फ मुकेश यादव (38) बताया गया है. वह बेलूड़ […]

कोलकाता: बातों ही बातों में उलझ कर मित्र के शरीर पर चाकू से अनगिनत वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की. घटना जोड़ाबागान के काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट इलाके में रविवार देर रात 2.30 बजे के करीब घटी.

घायल व्यक्ति का नाम भूतनाथ यादव उर्फ मुकेश यादव (38) बताया गया है. वह बेलूड़ का रहने वाला है. घटना के बाद लहूलुहान हालत में उसे आरजीकर अस्पताल ले जाया गया. समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण उसकी जान बच गयी. भूतनाथ पर जानलेवा हमला करने वाले उसके साथी का नाम दीनदयाल राय उर्फ यादव (30) है. वह जोड़ाबागान इलाके के काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट में रहता है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों पेशे से रिक्शा चालक है.

रोजाना काम खत्म कर भूतनाथ बेलूड़ स्थित अपने घर चला जाता था. रविवार को दीनदयाल ने उसे अपने पास रात को रहने के लिए कहा. दोनों रात को बातें करते हुए सो रहे थे तभी अचानक एक महिला को लेकर हुए बात से गुस्से में आकर दीनदयाल ने भूतनाथ के उपर चाकू से अनगिनत वार किया. लहूलुहान हालत में उसे आरजीकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी है. जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मौके से चाकू भी जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >