मुकुल बने बंगाल में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक

कोलकाता : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है. यह नियुक्ति भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार त्वरित प्रभाव से लागू की गयी है. इसके […]

कोलकाता : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है.
यह नियुक्ति भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार त्वरित प्रभाव से लागू की गयी है. इसके अलावा अरविंद मेनन को पश्चिम बंगाल प्रदेश का केंद्रीय सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. मेनन पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी शिव प्रकाश का स्थान लेंगे.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव प्रबंध समिति का संयोजक बनाकर पार्टी के अंदर मुकुल राय के बढ़ते कद को मंजूरी दी गयी है. मुकुल राय तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार रह चुके हैं. पार्टी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की काट के लिए मुकुल राय पर ही भरोसा कर रही है. यह उनकी नियुक्ति से साफ हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >