कोलकाता: राज्य स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सरकार से एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज की सजर्री सप्लीमेंट्री परीक्षा को रद्द करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, परीक्षा हॉल में गुप्त कैमरे से हॉल में सेंटर इन चाजर्, इंविजिलेटर, स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही को पकड़ा गया.
शिक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा हॉल में सभी छात्र नकल कर रहे थे. इस कारण राज्य के स्वास्थ्य विश्वविद्यालय ने राज्य सरकार से सिफारिश की है कि भविष्य में परीक्षा हॉल में इन कर्मियों को किसी भी परीक्षा का दायित्व नहीं सौंपा जाये.
गौरतलब है कि गत पांच और छह मई को सप्लीमेंट्री परीक्षा का अयोजन किया गया था. पांच को सजर्री पेपर -1 संप्लीमेंट्री परीक्षा हुई थी और छह को सजर्री पेपर-दो सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया गया था. राज्य के स्वास्थ्य विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाएं फिर से लेने का फैसला किया है. किसी न्यूज चैनल के फूटेज की सहायता से परीक्षा हॉल में नकल कर रहे छात्रों को पकड़ा गया. परीक्षा हॉल में दो टीएमसीपी सदस्य भी गार्ड दे रहे थे.
