पहली बार कोलकाता में दिखेगा ''राफेल'' का माडल

कोलकाता़ : भारत चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से ‘रक्षा उत्पादन : सरकारी एवं निजी क्षेत्र की सहभागिता’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार व प्रदर्शनी का आयोजन एक होटल में किया जा रहा है़ इसमें जल, थल व वायु सेना के पनडुब्बी, जहाज, पैटन व देश का चर्चित राफेल भी आकर्षण […]

कोलकाता़ : भारत चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से ‘रक्षा उत्पादन : सरकारी एवं निजी क्षेत्र की सहभागिता’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार व प्रदर्शनी का आयोजन एक होटल में किया जा रहा है़
इसमें जल, थल व वायु सेना के पनडुब्बी, जहाज, पैटन व देश का चर्चित राफेल भी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा़ इस अवसर पर सेना के तीनों अंगों के 10 वार हीरोज एवं वीर नारियों को चेम्बर की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा़ इसके अलावा जर्मनी, कनाडा, यूक्रेन, वियतनाम आदि देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे़ कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा उत्पादन के सचिव डाॅ अजय कुमार करेंगे़ मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय संसदीय समिति के सदस्य व सांसद प्रो सौगत राय के अलावा वाइस एडमिरल सुनाली बोखारे, श्रेयी ग्रुप के चेयरमैन हेमंत कानोड़िया विशिष्ट वक्ता होंगे़ इसके अलावा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एयर चीफ मार्शल अरुप साहा, रियर एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, एयर मार्शल आर शेरा, लेफ्टिनेंट जनरल संजय वर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती, रक्षा मंत्रालय की निदेशक रश्मि सिन्हा, आर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड के चेयरमैन पीके श्रीवास्तव, एचएएल के चेयरमैन सुवर्ण राजू आदि लोगों की उपस्थिति रहेगी़
सेमिनार की अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष सीताराम शर्मा करेंगे़ प्रदर्शनी में जलसेना की पनडुब्बी एवं जहाज, वायुसेना के राफेल विमान आदि शामिल किये गये हैं. इसके अलावा टीटागढ़, मेकनाली भारत, श्रेयी, पैटन, ओएफबी इच्छापुर गन एंड शेल फैक्टरी, गार्डेनरीच आदि के उत्पादों ने हिस्सा लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >