हाइ स्पीड रेल लिंक. 2,800 किमी लंबी परियोजना में शामिल होने से सिल्क रूट का होगा पुनरुत्थान
कोलकाता : कोलकाता में चीनी कौंसल जनरल मा झानवु ने बुधवार को कहा कि उनका देश म्यांमार और बांग्लादेश के माध्यम से कुनमिंग और कोलकाता के बीच बुलेट ट्रेन सेवा का निर्माण कर रहा है. झानवु ने यहां एक सम्मेलन में कहा कि भारत और चीन के संयुक्त प्रयासों के साथ, दोनों शहरों के बीच एक उच्च स्पीड रेल लिंक स्थापित किया जा सकता है. अगर रेल लिंक वास्तविकता बन जाये तो कुनमिंग से कोलकाता पहुंचने में केवल कुछ घंटे लगेंगे.
उन्होंने कहा कि म्यांमार और बांग्लादेश को इस परियोजना से फायदा होगा. हमारे पास मार्ग के साथ उद्योगों का समूह हो सकता है. इससे 2,800 किमी लंबी परियोजना में शामिल देशों के आर्थिक विकास की संभावना बढ़ जाती है. 2015 में कुनमिंग में आयोजित ग्रेटर मेकांग सब्रेगियन (जीएमएस) की बैठक में इस परियोजना का भी उल्लेख किया गया था. रेल मार्ग का उद्देश्य बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार (बीसीआईएम) गलियारे में व्यापार प्रवाह को बढ़ावा देना है. झानवु ने कहा कि उनका देश कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सिल्क रूट के पुनरुत्थान के लिए प्रयास कर रहा है.
म्यांमार और बांग्लादेश से होकर गुजरेगी ट्रेन, होगा आर्थिक विकास
