मानिकतल्ला : यात्री बनकर ओला कैब ले भागा बदमाश

कोलकाता : यात्री के वेश में ओला कैब में सवार हुए एक व्यक्ति मौका देखते ही ओला कैब लेकर फरार हो गया. घटना मानिकतल्ला इलाके में एक रेस्तरां के पास देर रात 11.50 बजे की है. पीड़ित चालक ने इस घटना के बाद इसकी शिकायत मानिकतल्ला थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने बताया […]

कोलकाता : यात्री के वेश में ओला कैब में सवार हुए एक व्यक्ति मौका देखते ही ओला कैब लेकर फरार हो गया. घटना मानिकतल्ला इलाके में एक रेस्तरां के पास देर रात 11.50 बजे की है. पीड़ित चालक ने इस घटना के बाद इसकी शिकायत मानिकतल्ला थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने बताया कि रेस्तरां के पास वह कुछ सामान लेने कार से नीचे उतरा था.
उस समय यात्री कार में बैठा था. लौटकर उसने देखा कि यात्री कार के साथ फरार है. उस कार में उसका मोबाइल फोन, जीपीएस डिवाइस के अलावा दो सौ रुपये भी थे. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >