ब्रिज हादसा : कोलकाता पुलिस की एसआइटी ने शुरू की जांच

कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज टूटने की घटना की जांच के लिए गठित कोलकाता पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्यों ने अब तक 70 लोगों का बयान दर्ज किया है. बयान दर्ज करानेवालों में हादसे में जख्मी लोग, घटनास्थल के पास चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूर, प्रत्यक्षदर्शी व आम लोग […]

कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज टूटने की घटना की जांच के लिए गठित कोलकाता पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्यों ने अब तक 70 लोगों का बयान दर्ज किया है. बयान दर्ज करानेवालों में हादसे में जख्मी लोग, घटनास्थल के पास चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूर, प्रत्यक्षदर्शी व आम लोग शामिल हैं. घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम ने वारदातस्थल से मिट्टी के नमूने को एकत्रित किया है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) व एसआइटी के प्रमुख प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि एसआइटी में उन जांच अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जो पोस्ता ब्रिज टूटने की घटना की जांच टीम के सदस्य थे. कोलकाता पुलिस की तरफ से मूलत: दो कारणों की जांच की जा रही है. पहला : कैसे घटी यह घटना और दूसरा : क्या था इसके पीछे का कारण. जांच टीम के सदस्यों का कहना है कि कोलकाता पुलिस इस घटना की जांच के लिए विभिन्न विशेषज्ञों की मदद भी ले रही है, जिससे मूल कारण का पता लगाया जा सके. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल एसआइटी में शामिल 16 सदस्य समय-समय पर घटनास्थल पर जाकर इसकी जांच में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >