कोलकाता : रेलवे की वेबसाइट बनाकर ठगी

सीबीआइ ने कोलकाता से दो बदमाशों को दबोचा गिरफ्तार आरोपी के पास से कई फर्जी नियुक्ति पत्र व जाली कागजात जब्त कोलकाता : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पश्चिम बंगाल समेत झारखंड, ओडिशा, बिहार और अन्य राज्यों के बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करनेवाले गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को सीबीआई […]

सीबीआइ ने कोलकाता से दो बदमाशों को दबोचा
गिरफ्तार आरोपी के पास से कई फर्जी नियुक्ति पत्र व जाली कागजात जब्त
कोलकाता : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पश्चिम बंगाल समेत झारखंड, ओडिशा, बिहार और अन्य राज्यों के बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करनेवाले गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को सीबीआई की विशेष टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है.
सीबीआई के जनसंपर्क अधिकारी आर के गौड़ ने बताया कि 8 फरवरी को रेल विकास निगम की ओर से इस बारे में शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसकी जांच करते हुए मंगलवार की सुबह दिल्ली से सीबीआई की एक विशेष टीम कोलकाता पहुंची एवं दक्षिण कोलकाता के एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी कर चंद्रमणि पाल और दयानंद शर्मा नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से रेलवे में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र एवं कई अन्य दस्तावेज बरामद किए गये हैं. गौड़ ने बताया कि 8 फरवरी को दर्ज शिकायत में कहा गया कि ठगी करने वाला गिरोह रेलवे की वेबसाइट का हूबहू नकल कर अन्य वेबसाइट बनायी थी. वह वेबसाइट पूरी तरह से रेलवे की असली वेबसाइट लग रही थी.
इसी के जरिए यह गिरोह बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाकर वेबसाइट के जरिये नौकरी का आवेदन करवाकर प्रत्येक आवेदन के रुप में 100 से 300 रुपये तक वसूलते थे. इसके बाद उनसे संपर्क कर दस्तावेज जमा लेकर फिर से मोटी रकम लेकर नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देते थे. यहां तक की नियुक्ति पत्र दिये जाने वाले युवकों का नाम वेबसाइट पर वे अपलोड करते थे ताकि इस तरह से अन्य युवक भी विश्वास में आकर उन्हें संपर्क करे. फरवरी महीने में एक युवक नौकरी का नियुक्ति पत्र लेकर पूर्व रेलवे के दफ्तर में पहुंचा था. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
उसी दौरान रेल विकास निगम के महाप्रबंधक ने सीबीआई के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद जांच करती हुई टीम लगातार इनकी तलाशी में जुटी थी. मंगलवार को इनके कोलकाता में होने की जानकारी मिली जिसके बाद स्थानीय सीबीआई अधिकारियों की मदद से दो सदस्यों को दबोच लिया गया. इस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >