सीइए लेह-लद्दाख में विकसित कर रहा बिजली पारेषण का बुनियादी ढांचा

कोलकाता : केंद्रीय बिजली प्राधिकरण (सीइए) जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए बिजली पारेषण के लागत प्रभावी बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर काम रहा है. सीइए के चेयरमैन पंकज बत्रा ने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली पारेषण के लिए शून्यीकरण आधारित लागत प्रभावी बुनियादी ढांचा विकसित करने पर […]

कोलकाता : केंद्रीय बिजली प्राधिकरण (सीइए) जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए बिजली पारेषण के लागत प्रभावी बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर काम रहा है. सीइए के चेयरमैन पंकज बत्रा ने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली पारेषण के लिए शून्यीकरण आधारित लागत प्रभावी बुनियादी ढांचा विकसित करने पर प्राधिकरण हितधारकों के साथ मिलकर करीब से काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 35,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता है, लेकिन इसके लिए ठेके दिए जाने से पहले इसके लिए एक लागत प्रभावी पारेषण प्रणाली विकसित करने की जरूरत है. इसे भूमिगत तारों के माध्यम से या हवाई मदद से ऊंचे टावर स्थापित करके किया जा सकता है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहले ही केंद्र सरकार के साथ लद्दाख में दो सौर पार्क स्थापित करने के लिए सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं. इनकी कुल स्थापित क्षमता 7,500 मेगावाट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >