सांड के हमले में एक घायल

हावड़ा : शिवपुर थाना अंतर्गत बस्टमपाड़ा में सोमवार को सांड के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति का नाम हरिशंकर राय (40) है. गंभीर हालत में उसे हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके गले में 10 टांके पड़े. जानकारी के अनुसार हरिशंकर के खटाल के सामने […]

हावड़ा : शिवपुर थाना अंतर्गत बस्टमपाड़ा में सोमवार को सांड के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति का नाम हरिशंकर राय (40) है. गंभीर हालत में उसे हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके गले में 10 टांके पड़े. जानकारी के अनुसार हरिशंकर के खटाल के सामने अक्सर सांड घूमता रहता है.
कई बार हरिशंकर ने उसे वहां से भगाया लेकिन वह फिर वापस आ जाता है. सोमवार को भी सांड वहां घूम रहा था. हरिशंकर जब उसे भगाने गया तो अचानक सांड ने हमला कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >