सौगत ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

कोलकाता : असम के सिलचर हवाईअड्डे पर तृणमूल कांग्रेस के चार सांसदों को रोके जाने का विरोध करते हुए लोकसभा में गुरुवार को सौगत राय समेत पार्टी सांसदों ने सरकार से इस संबंध में जवाब देने की मांग की.सौगत राय ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का मसौदा प्रकाशित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस […]

कोलकाता : असम के सिलचर हवाईअड्डे पर तृणमूल कांग्रेस के चार सांसदों को रोके जाने का विरोध करते हुए लोकसभा में गुरुवार को सौगत राय समेत पार्टी सांसदों ने सरकार से इस संबंध में जवाब देने की मांग की.सौगत राय ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का मसौदा प्रकाशित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों काकोली घोष दस्तिदार, अर्पिता घोष, ममता बाला ठाकुर और राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय को हवाईअड्डे पर रोका गया.
उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने उन्हें सिलचर हवाईअड्डे पर रोक लिया. लोगों की आजादी से आवाजाही में दखल दिया जा रहा है. यह विशेषाधिकार का हनन है. श्री राय ने कहा : हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जवाब दे. उन्होंने सदन में उस समय यह विषय उठाया, जब राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित विधेयक पर चर्चा हो रही थी. राय की इस मांग पर लोकसभा उपाध्यक्ष एम तंबिदुरै ने कहा कि वह इस मांग को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन तक पहुंचा देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >