बंगाल भाजपा में व्यापक फेर बदल के संकेत

बंगाल भाजपा में आरएसएस के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाने की रणनीति भी चल रही कोलकाता : मिशन बंगाल को अमलीजामा पहनाने की कवायद में जुटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 11 अगस्त को बंगाल दौरे पर आने के पहले ही बदलाव का स्पष्ट संकेत दे दिया है. अपने त्वरित प्रभाव से […]

बंगाल भाजपा में आरएसएस के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाने की रणनीति भी चल रही

कोलकाता : मिशन बंगाल को अमलीजामा पहनाने की कवायद में जुटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 11 अगस्त को बंगाल दौरे पर आने के पहले ही बदलाव का स्पष्ट संकेत दे दिया है. अपने त्वरित प्रभाव से उन्होंने दिल्ली से केंद्रीय सह सचिव किशोर वर्मन को बंगाल भेज दिया है. उनके पास संगठन में सह सचिव की जिम्मेवारी है. फिलहाल संगठन में सचिव पद का कार्यभार सुब्रत चटर्जी संभाल रहे हैं. किशोर वर्मन आधिकारिक रूप से उनका सहयोग करेंगे. लेकिन पार्टी के अंदर खाने चर्चा है कि वर्मन के हाथ में संगठन की कमान होगी.
उल्लेखनीय है कि अपने पिछले बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह ने बदलाव का स्पष्ट संकेत दिया था. खुद कई बार पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी की मीटिंग में काम नहीं करनेवाले नेताओं को साफ शब्दों में कहा कि अगर काम नहीं करना है तो पद छोड़ें नहीं तो हटा दिया जाएगा.
ऐसे में संघ के करीबी किशोर वर्मन का आना उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है. इसके साथ ही बंगाल भाजपा में आरएसएस के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाने की रणनीति भी चल रही है. खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और संगठन सचिव सुब्रत चटर्जी के अलावा प्रदेश महामंत्री प्रताप बनर्जी संघ के खाते से ही पद संभाल रहे हैं. हालांकि किशोर वर्मन संघ के छात्र ईकाई एबीवीपी के महामंत्री संगठन की जिम्मेवारी निभा रहे थे. अब संघ के इशारे पर उनको सीधे मूल राजनीति में लाया जा रहा है. खबर है कि नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अमित शाह ने यह परिवर्तन किया है. लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के संगठन में संघ को ज्यादा तरजीह दी जायेगी. बदलाव का असर संभवत: सितंबर महीने में देखने को मिलेगा. लिहाजा प्रदेश भाजपा के सभी नेता पार्टी के अंदर अपना काम दिखाने की होड़ में लगे हैं. हालांकि पार्टी हर हाल में पश्चिम बंगाल से 22 सीट जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >