धर्म के नाम पर हो रहा अधर्म : ममता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में बढ़ रही गो-रक्षा के नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर केंद्र सरकार और भाजपा की आलोचना की है. सोमवार को राज्य सचिवालय से निकलते वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि यहां धर्म के नाम पर अधर्म हो रहा है और केंद्र सरकार कोई […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में बढ़ रही गो-रक्षा के नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर केंद्र सरकार और भाजपा की आलोचना की है. सोमवार को राज्य सचिवालय से निकलते वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि यहां धर्म के नाम पर अधर्म हो रहा है और केंद्र सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठा रही. हिंदू तालिबान के नाम पर कुछ एक्सट्रीमिस्ट हिंदू संगठन कानून को हाथ में ले रहे हैं.
पुलिस को एक्शन लेना होगा.उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हमेशा मॉब लिचिंग की घटनाओं की निंदा ही क्यों करते हैं. भाजपा अपने नेताओं को कंट्रोल क्यों नहीं करती है. उन्होंने एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बड़े से छोटे स्तर पर घृणा की कैंपेनिंग की जा रही है जिसे शीघ्र रोकना चाहिए.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं सभी धर्म जाति के लोगों कि इज्जत करती हूं तो करती हूं तो वो क्यों नहीं कर सकते हैं. वो एक पंडाल नहीं बना सकते हैं देश क्या चलाएंगे. गाय कि इज्जत करते हैं, पर लिंचंग करके मारना कहां का न्याय है. उन्होंने कहा कि कभी एनकाउंटर के नाम पर तो कभी लिंचिंग के नामपर ये सब रुकना चाहिए.’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘गाय को लोग माता कहते हैं. कुछ अतिवादी समूहों और नफरत फैलाने वाली कैंपेनिंग की वजह से लोग लिंचिंग और हिंदू तालिबान के नाम पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
उन्होंने कानून अपने हाथ में ले लिया है. ऐसे लोग जनता के साथ लिंचिंग कर रहे हैं.’ बता दें कि 20 जुलाई को राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के शक में एक आदमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना अलवर के रामगढ़ की है. बताया जा रहा है कि एक शख्स पशु लेकर जा रहा था, लेकिन उसी वक्त भीड़ ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक, मृतक हरियाणा के अपने गांव से दो गायें रामगढ़ के लालवंडी जा रहा था, तभी भीड़ ने उस पर हमला किया था. इससे पहले भी अलवर में ऐसी ही घटना देखने को मिली थी, जहां पहलू खान को गो-तस्करी के आरोप में भीड़ ने पीट- पीटकर हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >