कोलकाता : आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआइ) कोलकाता सर्किल में अस्थायी तौर पर पिछले 30 सालों से काम कर रहे 300 कर्मचारियों की छंटनी कर दी गयी है, जिससे पूजा से पहले इनके सिर पर आर्थिक तंगी का खतरा मंडराने लगा है.
यह कर्मचारी एएसआइ के विभिन्न पुरातात्विक स्थानों की रखरखाव के काम से जुड़े थे.वहीं एएसआइ सूत्रों के अनुसार, इन लोगों को विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से काम पर रखा गया था, जिसकी अवधि समाप्त होने पर छंटनी की गयी.
