हाथ-पैर धोते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थानांतर्गत मानिकपुर इलाके में रविवार को तालाब में डूबने एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक का नाम सुमन शील (17) है. बताया जा रहा है कि वह फुटबाल प्रैक्टिस कर घर लौटते समय तालाब में हाथ-पैर धोने के दौरान ही अचानक डूब गया था. पुलिस सूत्रों […]

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थानांतर्गत मानिकपुर इलाके में रविवार को तालाब में डूबने एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक का नाम सुमन शील (17) है. बताया जा रहा है कि वह फुटबाल प्रैक्टिस कर घर लौटते समय तालाब में हाथ-पैर धोने के दौरान ही अचानक डूब गया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुमन नागेरबाजार का रहनेवाला था. वह रोजाना की तरह ही रविवार सुबह भी भारती मिलन संघ मैदान में फुटबॉल प्रैक्टिस करने के लिए गया था. प्रैक्टिस से घर लौटने से पहले पास के एक तालाब में ही कुछ दोस्तों संग हाथ-पैर धोने गया था.
बताया जाता है कि उसी दौरान तालाब में गिर कर डूब गया. खबर पाकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की. बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर, परिजनों का कहना है कि वह तालाब में कैसे गिरा? किसी ने उसे धक्का दिया या वह खुद गिर गया है? इसका पता नहीं चल पा रहा है. प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि तालाब में हाथ-पैर धोने के दौरान ही वह गिरा है और उसे किसी ने धक्का नहीं दिया है. वह दुर्घटनावश तालाब में गिरा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >