शिक्षा में हो रहा नव-उदारवाद और हिंदुत्व का घालमेल : प्रकाश करात

नयी दिल्ली/कोलकाता. माकपा ने सरकार पर शिक्षा में नव-उदारवाद और हिंदुत्व का घालमेल करने का आरोप लगाते हुए छात्रों, शिक्षकों और आम लोगों से केंद्र की शिक्षा नीति का विरोध करने का आह्वान किया है. माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है कि […]

नयी दिल्ली/कोलकाता. माकपा ने सरकार पर शिक्षा में नव-उदारवाद और हिंदुत्व का घालमेल करने का आरोप लगाते हुए छात्रों, शिक्षकों और आम लोगों से केंद्र की शिक्षा नीति का विरोध करने का आह्वान किया है. माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है कि सरकार की ओर से उठाये गये विभिन्न कदमों से शिक्षा के स्वरूप को बदलने की कोशिश का जा रही है.
इन कदमों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को समाप्त करने के लिए विधेयक लाया जाना और भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का गठन शामिल है. करात ने लिखा है कि जो उभर रहा है वह शिक्षा में नव-उदारवाद और हिंदुत्व का घालमेल है. उच्च शिक्षा के संस्थानों में प्रवेश की अनुपलब्धता तथा सार्वजनिक स्कूली शिक्षा के मानकों का आम क्षरण होना ठीक नहीं है. कथित तौर पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्रतिगामी शैक्षिक नीतियों का एकजुट होकर विरोध करने के लिए छात्रों, शिक्षकों और सभी नागरिकों द्वारा विरोध किया जाना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >