ममता बनर्जी के मंत्री ने दी भाजपा के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, पढ़ें क्या कहा

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल के सहकारिता मंत्री अरूप राय ने शुक्रवार को यानी आज भाजपा के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाती है. वह देश के एक अच्छे नागरिक थे. जब वे जीवित थे उस वक्त तक भाजपा का […]

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल के सहकारिता मंत्री अरूप राय ने शुक्रवार को यानी आज भाजपा के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाती है. वह देश के एक अच्छे नागरिक थे. जब वे जीवित थे उस वक्त तक भाजपा का गठन नहीं हुआ था.

इस खबर के इतर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जन संघ के संस्थापक व पूर्व सांसद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने ट्वीट कर कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं. उन्हें बेहतरीन शिक्षाविद्, अद्भुत प्रशासक और एक मजबूत शख्स के रूप में याद किया जाता है जो भारत की आजादी के साथ-साथ एकता के लिए भी लड़े.

पीएम मोदी ने मुखर्जी के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की एक तस्वीर भी साझा की और कहा कि ये वे लोग थे जिनके पास भारत के विकास के लिए भविष्यवादी दृष्टि थी. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये. उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा. आज अगर हम बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर जा पाते हैं तो इसके पीछे डॉ.मुखर्जी जी का संघर्ष और बलिदान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >