भाजपा को वोट देना पड़ा महंगा, 20 घर जलाये

हावड़ा : पंचायत चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को वोट देना ग्रामीणों को महंगा पड़ा. मतदान होने के कुछ घंटे बाद ही 20 घरों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी गयी. घटना बागनान थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरकुल गांव की है. हमलावरों ने छह मोटरसाइकिल आैर 10 साइकिल को भी जला दिया है. हमले का आरोप […]

हावड़ा : पंचायत चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को वोट देना ग्रामीणों को महंगा पड़ा. मतदान होने के कुछ घंटे बाद ही 20 घरों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी गयी. घटना बागनान थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरकुल गांव की है. हमलावरों ने छह मोटरसाइकिल आैर 10 साइकिल को भी जला दिया है. हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर है. हालांकि तृणमूल ने इस घटना से इनकार किया है.
सोमवार रात कुछ युवक झुंड बनाकर इन घरों में हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि ये घर भाजपा कार्यकर्ताओं के हैं. भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने आैर उनके समर्थन में चुनावी रैली में शामिल होने पर इनके घरों में आग लगा दी गयी. घटना की खबर पाकर पुलिस के साथ दमकल पहुंची. इलाके में तनाव को देखते हुए रैफ को तैनात किया गया है. मंगलवार भी गांव में सन्नाटा देखा गया. सारी दुकानें आैर स्कूल बंद रहे. लोग घरों से बाहर नहीं निकले. पुलिस पिकेट बैठाया गया है.
भाजपा व माकपा उम्मीदवारों के घरों में तोड़फोड़ व लूटपाट
हुगली. जिले के पांडुआ व बलागढ़ में पंचायत चुनाव के मतदान के बाद भाजपा और माकपा उम्मीदवारों के मकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट की गयी. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस दौरान इलाके में 20 मकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट की गयी. इस घटना में सात लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना में उनका हाथ होने से इनकार किया है. आरोप है कि पांडुआ के सराई तिन्ना में विरोधियों के मकानों पर हमला किया गया. पंचायत समिति के उम्मीदवार अमल मृर्धा, भाजपा के सपन मंडल सहित 20 लोगों के मकानों पर तोड़फोड़ व लूटपाट की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >