‘ट्रिपल तलाक’ के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली इशरत जहां भाजपा में शामिल

कोलकाता : ‘ट्रिपल तलाक’ के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली इशरत जहां भाजपा में शामिल हो गयीं हैं. भाजपा की सदस्यता लेने के बाद इशरत ने कहा कि मैं उनका समर्थन करूंगी, जो मेरा समर्थन करेगा. भाजपा कार्यालय में शनिवार को इशरत जहां को सम्मानित किया गया था, उसके बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ले ली. […]


कोलकाता :
‘ट्रिपल तलाक’ के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली इशरत जहां भाजपा में शामिल हो गयीं हैं. भाजपा की सदस्यता लेने के बाद इशरत ने कहा कि मैं उनका समर्थन करूंगी, जो मेरा समर्थन करेगा. भाजपा कार्यालय में शनिवार को इशरत जहां को सम्मानित किया गया था, उसके बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ले ली.

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि उन्हें सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना शेष है. गौरतलब है कि ‘ट्रिपल तलाक’ मामले में इशरत जहां पांच याचिकाकर्ताओं में से एक हैं. इशरत को उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया था. उसके चार बच्चे हैं, जिन्हें उनके पति ने अपने पास रख लिया है.

‘ट्रिपल तलाक’ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक बताये जाने के बाद सरकार ने नया कानून बनाने के लिए बिल संसद में पेश किया है. लोकसभा ने इस बिल को पारित कर दिया है और राज्यसभा में बिल इसी सप्ताह पेश होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >