आज नीदरलैंड के लिए रवाना होंगी मुख्यमंत्री

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को यूरोपीय देश नीदरलैंड के सफर पर रवाना होंगी. सुश्री बनर्जी नीदरलैंड के हेग शहर में होनेवाले संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी, जिसके लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने आमंत्रित किया है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवाआें के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की उपलब्धियों पर […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को यूरोपीय देश नीदरलैंड के सफर पर रवाना होंगी. सुश्री बनर्जी नीदरलैंड के हेग शहर में होनेवाले संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी, जिसके लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने आमंत्रित किया है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवाआें के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगी. यह कार्यक्रम 23 जून को होगा.
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 जून को लोक सेवा दिवस के रूप में निर्दिष्ट किया है. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मान्यता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री अमित मित्रा भी नीदरलैंड जायेंगे. उनके साथ विभिन्न विभागों के सचिव व कुछ उद्योगपति के भी हेग जाने की संभावना है. मुख्यमंत्री 25 जून को महानगर लौट आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >