मालदा में पैसे डबल करने के नाम पर एक्साइज ऑफिसर ने की 100 करोड़ की ठगी, 2 गिरफ्तार

Malda Double Money Scam: मालदा जिले में पैसे दोगुना करने के नाम पर 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में आबकारी विभाग के डिप्टी कलेक्टर शुभदीप घोष और उसके सहयोगी को सोदपुर से गिरफ्तार किया गया.

Malda Double Money Scam: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक बड़ी खबर आयी है. इंगलिश बाजार थाना पुलिस और उत्तर 24 परगना जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग (West Bengal Excise Department) के एक अधिकारी को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है. कोलकाता से सटे सोदपुर इलाके से गिरफ्तार आरोपियों पर लोगों का पैसा डबल करने का लालच देकर 100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने का आरोप है.

सरकारी दफ्तर से चल रहा था ठगी का खेल

पुलिस की जांच में पता चला है कि यह पूरा खेल सरकारी दफ्तर से चल रहा था. आरोपियों की पहचान शुभदीप घोष (पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग का डिप्टी आबकारी कलेक्टर) और उसके साथी/रिश्तेदार अग्नि माईत्रा (Agni Maitra) के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी शुभदीप घोष मालदा के मंगलबाड़ी स्थित आबकारी विभाग के दफ्तर का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेता था.

ये भी पढ़ें: चिटफंड कंपनी खोल कर 1500 करोड़ रुपये गबन का आरोपी सपरिवार फरार

47 पीड़ितों से पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

इंगलिश बाजार थाना पुलिस की जांच में अब तक 47 से अधिक ऐसे पीड़ितों की पुष्टि हुई है, जिनसे करोड़ों रुपए की ठगी हो चुकी है. थाने में मामला दर्ज होने की खबर मिलते ही दोनों आरोपी मालद से भागकर सोदपुर में छिप गये थे. पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

7 दिन की पुलिस कस्टडी में आरोपी

इंगलिश बाजार थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी गयी रकम कहां छिपायी गयी है. यह भी जानकारी हासिल की जा रही है कि इसमें किसी और की संलिप्तता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट के जरिये 46 लाख ठगने वाले दो और धराये


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >