एटीएम कार्ड बदल कर निकाले थे 1.12 लाख, आरोपी पकड़ाया

महानगर के गरफा इलाके में स्थित एक एटीएम काउंटर में ग्राहक को अपनी बातों में उलझा कर उसका एटीएम कार्ड बदल कर उस कार्ड से एक लाख 12 हजार 500 रुपये गायब करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

संवाददाता, कोलकाता

महानगर के गरफा इलाके में स्थित एक एटीएम काउंटर में ग्राहक को अपनी बातों में उलझा कर उसका एटीएम कार्ड बदल कर उस कार्ड से एक लाख 12 हजार 500 रुपये गायब करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम नेपाल दास (32) बताया गया है. वह कसबा के राजडांगा स्थित नूतनपल्ली का निवासी है. उससे पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद पुलिस ने एटीएम से निकाले गये रुपयों को बरामद कर लिया.

पुलिस सूत्र बताते हैं कि गत तीन अगस्त की सुबह 10.30 बजे के करीब एक ग्राहक गरफा इलाके में एक एटीएम काउंटर में रुपये निकालने गया था. किसी कारणवश कार्ड मशीन में डालने के बाद पिन नंबर डालने के बावजूद रुपये नहीं निकले. इसी दौरान आरोपी नेपाल दास वहां पहुंचा और ग्राहक की मदद करने के बजाय उसका एटीएम कार्ड बदल दिया. इसके कुछ मिनट बाद ही पीड़ित के बैंक अकाउंट से एक लाख 12 हजार 500 रुपये निकाल लिये जाने का मैसेज मोबाइल में आया. जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत गरफा थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने एटीएम काउंटर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से आरोपी की पहचान की. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़ित ग्राहक को रिकवर की गयी राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >