Corona virus Outbreak : एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना से संक्रमित मिले

महानगर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी है.

कोलकाता : महानगर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी है. इनमें से छह आइडी व एक सॉल्टलेक स्थित एएमआरआइ अस्पताल में भर्ती हैं.

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार कोलकाता के 85 नंबर वार्ड के पंडितिया रोड का रहने वाले है. इस परिवार का एक सदस्य 13 मार्च को लंदन से लौटा था. कोरोना से संक्रमित होने के चलते उसे बोलियाघाटा आइडी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. यह राज्य में कोरोना वायरस का दूसरा मामला था. इस 22 वर्षीय युवक के कोरोना से संक्रमित होने के बाद उसके उसके माता -पिता, दादा-दादी सह परिवार के 11 सदस्यों को न्यूटाउन स्थित क्वारंटाइन में रखा गया था.

इसी युवक के माता-पिता और घर में कार्य करनेवाली एक नौकरानी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. तीनों पीड़ित आइडी हॉस्पिटल के स्पेशल आइसोलेशन वार्ड में रखे गये हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंट्रिक डिजीज में तीनों पीड़ितों के नमूनों की जांच हुई. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है. परिवार के बाकी आठ सदस्यों को न्यूटाउन क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. गौरतलब है कि कोलकाता लौटने के बाद युवक को होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया था, लेकिन उसने क्वारंटाइन में न रह कर ईधर-उधर घूमना शुरू कर दिया था. बाद में उसे कोरोना संक्रमित पाया गया. इस बीच, एएनआरआइ में भर्ती कोरोना पीड़ित मरीज की सेहत गंभीर बनी हुई है. उसे वेंटिलेशन पर रखा गया है.

ढाबा के कर्मचारी भी क्वारंटाइन में : जानकारी के अनुसार लंदन से लौटने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट से घर वापसी के दौरान युवक उल्टाडांगा के ढाबा में गया था. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर इस ढाबा को बंद कर सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है.

आइडी के स्पेशल वार्ड में मात्र 10 बेड : आइडी के स्पेशल आइसोलेशन वार्ड में 10 बेड हैं. इनमें छह पर कोरोना पीड़ितों की चिकित्सा हो रही है. ऐसे में अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो उन्हें कहां रख कर इलाज किया जायेगा? यह सवाल प्रबंधन को परेशान कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >