जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद कोलकाता में आधी रात सड़क पर उतरी महिलाएं, सुरक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

महिलाओं की सुरक्षा और आजादी को लेकर ‘रीक्लेम द नाइट’ नाम से प्रदर्शन करना और सड़कों पर उतरने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस नाम से दुनियाभर में आंदोलन हो चुके हैं.

कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के खिलाफ कोलकाता सहित राज्यभर में बुधवार की रात महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आधी रात को एक साथ प्रदर्शन कर महिलाओं ने अपनी आजादी और सुरक्षा की मांग की. इस प्रदर्शन को नाम दिया गया है रीक्लेम द नाइट (रात दखल करो).

आंदोलन को लेकर बीते कई दिनों से चल रहा था अभियान

इस आंदोलन को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अभियान चल रहा था, जिसका अच्छा रिस्पांस देखने को मिला. गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा और आजादी को लेकर ‘रीक्लेम द नाइट’ नाम से प्रदर्शन करना और सड़कों पर उतरने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस नाम से दुनियाभर में आंदोलन हो चुके हैं. जर्मनी में एक पहल के बाद ब्रिटेन में इस मुहिम की शुरुआत की गयी थी. इसी तर्ज पर बुधवार रात कोलकाता में कॉलेज स्क्वायर, सियालदह स्टेशन, जादवपुर सहित बैरकपुर, बशीरहाट और अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया गया.

Also Read: कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ रेप और मर्डर के बाद पटना एम्स में हड़ताल शुरू, ओपीडी और ओटी सेवाएं बाधित…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >