कमरहट्टी नपा सेवाएं प्रदान करने में लापरवाह : मदन

कमरहट्टी नगरपालिका की सेवाओं पर सवाल उठाते हुए तृणमूल विधायक मदन मित्रा ने चेयरमैन गोपाल साहा पर निशाना साधा. उन्होंने नगरपालिका प्रदत्त सेवाओं की तुलना मध्यकालीन युग की स्थिति से की. उन्होंने कहा कि नगरपालिका इलाके की सड़कों पर कचरे का अंबार लगा रहता है.

प्रतिनिधि, बैरकपुर

दुर्गंध से लोगों को परेशान होती है. किसी भी वार्ड में नियमित रूप से कचरे की सफाई नहीं होती. जलापूर्ति व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं. आशंका है कि आगामी दिनों में बीटी रोड कचरे के जंजाल से भर जायेगा. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि चेयरमैन के ही वार्ड में लोकसभा चुनाव में तृणमूल को कम वोट मिले. इसमें कोई संदेह नहीं है कि नगरपालिका की ओर से लापरवाही बरती जा रही है. कई जगहों पर अवैध निर्माण हो रहे हैं. तालाब पाटने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने खुद भी पार्षदों को इसे लेकर आगाह किया, फिर भी स्थिति नहीं बदली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >