घोला : अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोला थाना के मुरागाछा इलाके में छापेमारी कर एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

घोला थाना के मुरागाछा इलाके की घटना

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोला थाना के मुरागाछा इलाके में छापेमारी कर एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में दो नाबालिग हैं.

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त गणेश विश्वास के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घोला क्षेत्र में लंबे समय से रीता घोष नाम की महिला का घर किराये पर लेकर अवैध कॉल सेंटर चलाया जा रहा था.

उपयुक्त श्री विश्वास ने बताया कि रीता घोष नाम की महिला का घर किराये पर लेकर लंबे समय से अवैध कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से चार कंप्यूटर, 10 स्मार्टफोन, पांच डेबिट कार्ड और कई लैपटॉप समेत अन्य उपकरण व दस्तावेज जब्त किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को अनुमान है कि इस गिरोह में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस इसका पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >