दुर्गापुर : सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, बाल-बाल बची महिला

रसोई में खाना पकाते समय हुई घटना

दुर्गापुर. बुधवार को शहर के कोकओवन थाना क्षेत्र की सागरभंगा कॉलोनी के एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गयी, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पाकर दमकलकर्मी एक इंजन के साथ वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. आग से घर की रसोई में खाना पका रही महिला बाल-बाल बच गयी. घटना के समय घर के पास कई लोगों की भीड़ थी. बुधवार दोपहर कॉलोनी की रहनेवाली आगमनी बनर्जी अपने घर में खाना बना रही थीं. रसोई में जब वह सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करने गयीं, तो पाइप में लीकेज से आग लग गयी. तुरंत रेगुलेटर बंद कर महिला से वहां से भाग कर बाहर निकली और शोर मचाने लगी. खबर मिलते ही आसपास के लोग जुट गये. दमकलकर्मियों के आने से पहले पड़ोसियों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया. पर आग की लपटें जल्द ही विकराल हो गयीं. दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी. आग में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि घर के कई सामान जल कर राख हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >