निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, मजदूर घायल

कालीघाट थाना क्षेत्र के हरीश मुखर्जी रोड स्थित पांच मंजिली निर्माणाधीन इमारत के तीसरे तल पर आग लग गयी.

कोलकाता. कालीघाट थाना क्षेत्र के हरीश मुखर्जी रोड स्थित पांच मंजिली निर्माणाधीन इमारत के तीसरे तल पर आग लग गयी. घटना शनिवार सुबह करीब 7.05 बजे की है. सूचना मिलते ही दमकल का एक इंजन मौके पर लाया गया और आग को नियंत्रित किया गया. घटना में अब्दुल बुरहान सरदार (23) नामक एक मजदूर घायल हो गया, जिसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी. बताया गया है कि आग गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >