बंगाल विधानसभा का सत्र आज से हंगामे की आशंका

राज्य विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसके हंगामेदार होने की आशंका है.

कोलकाता. राज्य विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसके हंगामेदार होने की आशंका है. सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़े जाने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जायेगी. यह सत्र 10 दिनों का हो सकता है. तृणमूल कांग्रेस सत्र के दौरान राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और तीन नये आपराधिक कानूनों को लागू करने में जल्दबाजी पर अलग-अलग प्रस्ताव ला सकती है. वहीं, भाजपा राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा और भीड़ द्वारा हमले की कथित घटनाओं पर चर्चा की मांग को लेकर प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है.

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हम राज्य में चुनाव बाद हिंसा और भीड़ द्वारा हमलों की घटनाओं पर विधानसभा में चर्चा चाहते हैं. इस कारण विधानसभा के इस सत्र में जबरदस्त हंगामा होने के आसार दिख रहे हैं. विधानसभा सूत्रों के अनुसार, 22 जुलाई से शुरू होने वाला सत्र 10 दिन का होगा. उसके बाद कार्य मंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक में तय किया जाएगा कि सत्र आगे बढ़ाया जाये या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >