भांगड़ ः हिंसा की घटनाओं में आठ लोग किये गये गिरफ्तार

चुनाव शुरू होने के दिन एवं चुनाव के बाद भी लगातार रह-रहकर जारी अशांति की घटनाओं में पुलिस ने कुल तीन एफआइआर दर्ज कर इन मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

20 संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां लगातार छापेमारी कर रही पुलिस कोलकाता. कोलकाता पुलिस में हाल ही में जुड़ने वाले भांगड़ डिवीजन में चुनाव के पहले से लेकर चुनाव शुरू होने के दिन एवं चुनाव के बाद भी लगातार रह-रहकर जारी अशांति की घटनाओं में पुलिस ने कुल तीन एफआइआर दर्ज कर इन मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें चुनाव के दिन बमबाजी करने की घटना में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आये हैं. उन्हें पकड़ने के लिए लगातार विभिन्न इलाकों में छापामारी की जा रही है. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, भांगड़ में लगातार आ रही अशांति की घटनाओं को देखते हुए 20 ऐसी जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां आगे भी गड़बड़ी होने की आशंका है. इसके कारण पूरे भांगड़ डिवीजन में 28 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा उन इलाकों में 1500 अतिरिक्त पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गयी है, जिससे दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >