टोटो चार्ज करते समय करंट लगने से हुई मौत

मृतक का नाम रोहन पासवान (24) बताया गया है.

हुगली. टोटो चार्ज करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना चुंचुड़ा नगरपालिका के 16 नंबर वार्ड से सटे मल्लिक कासिम हाट इलाके की है. मृतक का नाम रोहन पासवान (24) बताया गया है. जानकारी के अनुसार, बीती रात वैन चालक रोहन अपने भाई के टोटो को चार्ज करते समय अचानक एक तार से करंट लगने के कारण वह गिर गया. स्थानीय लोग उसे तुरंत चुंचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. चुंचुड़ा थाने की पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >