Covid 19 Cases In West Bengal: बंगाल में कोरोना का कहर, 747 केस; ममता ने की हाई-लेवल मीटिंग

Covid 19 Cases In West Bengal: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सक्रिय मामले बढ़कर 747 हो गए हैं. कोविड ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी चिंता में डाल दिया है. ममता दीदी ने कोरोना को लेकर सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिया.

Covid 19 Cases In West Bengal: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 747 हो गए हैं. कोरोना के बढ़ते मामले से राज्य सरकार टेंशन में आ गई है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की. बैठक के बाद सीएम ममता ने कहा, “हमने कोविड को लेकर सभी विभागों के साथ बैठक की. हम सभी को जागरूक और सतर्क रहना होगा. हम तैयार हैं. डरने की कोई जरूरत नहीं है…सरकार हमेशा आपके साथ है. अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. घबराएं नहीं.”

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 54 नये मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल देश के उन राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 54 नये मामले सामने आए हैं. हालांकि बड़ी राहत की बात है कि 24 घंटे में 53 सक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं. बंगाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या केवल एक है और उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जो बड़ी राहत की बात है.

देश के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश के 8 राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसमें केरल सबसे प्रभावित है. केरल में कोरोना के मामले बढ़कर 1957 हो गए हैं और अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरे सबसे प्रभावित राज्य में गुजरात है, जहां सक्रमितों की संख्या बढ़कर 980 हो गई है. गुजरात में दो की मौत भी हो चुकी है. कोरोना से तीसरा सबसे प्रभावित राज्य पश्चिम बंगाल है. जबकि चौथे स्थान पर दिल्ली है, जहां कोरोना के मामले 728 हो चुके हैं और अब तक 7 लोगों की मौत भी हो गई है. पांचवें नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितों की कुल संख्या 607 है, छठे नंबर पर कर्नाटक है, जहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 423 हो गई है. सातवें स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जहां कोरोना के 225 मरीज सामने आए हैं और अब तक दो की मौत भी हो चुकी है. 8वें नंबर पर तमिलनाडु है, जहां संक्रमितों की संख्या 219 हो चुकी है और 6 लोगों की मौत भी हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >