अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर

निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन और चार विधायकों पर ठीकरा फोड़ा था.

हावड़ा. सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने हावड़ा नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाते हुए निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन और चार विधायकों पर ठीकरा फोड़ा था. इसके बाद ही मंगलवार को वार्ड नंबर 18 में निगम की टीम पहुंची और अवैध निर्माण के हिस्से को तोड़ने का काम शुरू कर दिया. इस बारे में पूछे जाने पर चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती ने कहा कि सीएम की नाराजगी को हम सबने सुना है. निगम अवैध निर्माण को रोकने और तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके लिए एक टीम भी बनायी गयी है. डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि जो प्रमोटर जी प्लस टू का प्लान लेकर उससे अधिक फ्लोर का निर्माण किये हैं, उसे पहले तोड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >