निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों का पेंशन की मांग पर प्रदर्शन

हावड़ा नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों ने बढ़ी हुई पेंशन, पीएफ समेत कई मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया.

हावड़ा. हावड़ा नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों ने बढ़ी हुई पेंशन, पीएफ समेत कई मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया. उन्होंने निगम के वित्त नियंत्रक और मुख्य लेखा परीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. निगम के अधिकारियों ने लोगों से प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया. लेकिन वे नहीं माने. दोपहर 12 बजे से शुरु हुआ प्रदर्शन शाम पांच बजे तक चला. रिटायर्ड कर्मचारियों का दावा था कि काफी समय से उन्हें पेंशन सहित अन्य रुपये नहीं मिल रहे हैं. इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी गयी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसीलिए उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा. प्रदर्शन में शामिल श्यामल कुमार रॉय ने कहा कि उन्हें लंबे समय पेंशन नहीं मिल रही है. अनुप कुमार राय ने बताया कि चार-पांच से पेंशन नहीं मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >