कोन्नगर में अवैध निर्माण पर चलाया गया बुलडोजर

कोन्नगर के जीटी रोड किनारे बने 250 से अधिक अवैध निर्माण को कोन्नगर नगरपालिका ने तोड़ दिया. इसकी जानकारी नगरपालिका के चेयरमैन सपन कुमार दास ने दी.

तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस का कार्यालय भी ढहाया गया

प्रतिनिधि, हुगली

. कोन्नगर के जीटी रोड किनारे बने 250 से अधिक अवैध निर्माण को कोन्नगर नगरपालिका ने तोड़ दिया. इसकी जानकारी नगरपालिका के चेयरमैन सपन कुमार दास ने दी. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था.

माइकिंग कर उन्हें हटने के लिए भी कहा गया था. बावजूद इसके वे नहीं हटे, तो बुधवार देर रात को पुलिस की मौजूदगी में नगरपालिका की ओर से अभियान चला कर अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया. इसमें तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस का एक कार्यालय और क्लब भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >