लोकसभा चुनाव के बीच बांग्लादेश से सोने की तस्करी को बीएसएफ ने किया नाकाम, 2.35 करोड़ का गोल्ड जब्त

लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के जवानों ने सोने की तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है. 2.35 करोड़ रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं.

कोलकाता, अमित शर्मा : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सोने की तस्करी को नाकाम कर दिया है. बीएसएफ जवानों ने 2.35 करोड़ रुपए मूल्य का सोना जब्त किया है. बताया जाता है कि तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला भी किया, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जांबाजों ने डटकर उनका मुकाबला किया और तस्करों को उल्टे पैर भागने के लिए मजबूर कर दिया.

बीएसएफ ने बरामद किए सोने के 26 बिस्कुट

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तस्करों के हमले के बावजूद सोना की तस्करी को नाकाम किया. घटना रविवार की है. बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर तस्कर वापस भागने को मजबूर हो गये. इस अभियान में बीएसएफ ने सोने के 26 बिस्कुट बरामद किए हैं. इसका वजन लगभग 3.2 किलोग्राम है. सोने की कीमत करीब 2.35 करोड़ रुपए आंकी गयी है.

मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर बीएसएफ ने की कार्रवाई

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिरों से उन्हें सूचना मिली थी कि सीमा चौकी हालदारपाड़ा इलाके से सोने की तस्करी की कोशिश हो सकती है. इसी सूचना के आधार पर बीएसएफ की 32वीं बटालियन के जवानों ने वहां पर निगरानी और बढ़ा दी. इसी बीच, बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर कुछ तस्करों की गतिविधि देखी. उनके पास धारदार हथियार भी थे.

आत्मरक्षा के लिए जवानों ने की हवाई फायरिंग, भागे तस्कर

हथियारों से लैस तस्करों को देखते ही बीएसएफ के जवानों ने चुनौती दी. इसके बाद तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर पथराव शुरू कर दिया. उनके कुछ साथी धारदार हथियार लेकर बीएसएफ के जवानों की ओर बढ़ने लगे. आत्मरक्षा के लिए बीएसएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग की. इस कार्रवाई से घबराकर तस्कर वापस बांग्लादेश की ओर भाग निकले. इलाके की तलाशी लेने पर बीएसएफ को सोने के 26 बिस्कुट मिले. सोने के बिस्कुटों को बानपुर स्थित कस्टम्स विभाग के कार्यालय के हवाले कर दिया गया है.

Also Read

WB News : बांग्लादेश सीमा पर हो रही थी सोने की तस्करी, बीएसएफ ने 42.6 लाख रुपये मूल्य का सोना किया जब्त

WB News : बीएसएफ ने की 24 घंटे के अन्दर 4.3 करोड़ रुपये के सोने के साथ 4 तस्कर को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >