सीएम की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का जुलूस

यह जुलूस पानागढ़ लक्ष्मी नारायण मंदिर से पानागढ़ बाजार तक गया

पानागढ़. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संत समाज और सनातनियों के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पानागढ़ बाजार में भाजपा द्वारा एक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के लोग भी मौजूद थे. यह जुलूस पानागढ़ लक्ष्मी नारायण मंदिर से पानागढ़ बाजार तक गया. भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >