संदेशखाली पहुंची भाजपा के महिला मोर्चा की टीम

तृणमूल के लोग पुलिस की वर्दी में हमला कर रहे हैं. सोमवार सुबह बेड़मजूर ग्राम पंचायत अधीन बट्टतला में महिला मोर्चा के प्रतिनिधियों के सामने महिलाओं ने अपनी शिकायतें सुनायीं.

बशीरहाट. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिदल ने सोमवार को संदेशखाली का दौरा किया. वहां पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं. स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि मतदान के दिन हिंसा की घटनाओं में लिप्त तृणमूल के लोगों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस निर्दोष ग्रामीणों को पकड़ रही है.

साथ ही पुलिस, तृणमूल समर्थित बदमाशों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों के घर पर हमले कर रही है. डर से पुरुषों को घर छोड़कर भागना पड़ रहा है. तृणमूल के लोग पुलिस की वर्दी में हमला कर रहे हैं. सोमवार सुबह बेड़मजूर ग्राम पंचायत अधीन बट्टतला में महिला मोर्चा के प्रतिनिधियों के सामने महिलाओं ने अपनी शिकायतें सुनायीं. मौके पर फाल्गुनी पात्रा ने मीडिया को बताया कि तृणमूल ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. पुलिस महिलाओं पर अत्याचार कर रही है. हमलावरों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस आंदोलन करनेवालों के परिवार के पुरुष सदस्यों को पकड़ रही है. गांव से पुरुष नदारद हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >