चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा-माकपा के पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल देखा गया.

बैरकपुर. मंगलवार को चुनाव नतीजे आने के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों से भाजपा व सीपीएम के पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आयीं हैं. इसके आरोप सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर लगे हैं. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को बैरकपुर मंडल एक स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल देखा गया. वहीं कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 के दुलाल नगर स्थित सीपीआइएम टेक्समैको पैट्रियोटिक नगर एरिया कमेटी कार्यालय में कुछ उपद्रवियों ने घुस कर तोड़फोड़ किया आरोप है कि वहां रखे सभी कुर्सी टेबल तोड़ दिया और जरूरी कागजात फाड़ कर फेंक दिया. साथ ही बारानगर में भी एक सीपीएम पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >