बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अपील- दंगा भड़काने वालों के जाल में नहीं फंसना है

ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर लोगों से एकजुट रहने की अपील की है उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव के दौरान दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे. लेकिन हमें उनके जाल में नहीं फंसना है.

कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की है कि वह चुनाव के दौरान दंगा भड़काने वालों के जाल में न फंसे. वह गुरुवार को ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित कर रही थी. बंगाल की सीएम कोलकाता के एक मस्जिद में ईद की नमाज में शामिल होने आयी थी. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक. इसलिए कुछ लोग दंगा भड़काने की भी कोशिश करेंगे. लेकिन हमें उनके जाल में नहीं फंसना है.

सीएए, एनआरसी पर भी दिया बड़ा बयान

ममता बनर्जी यहीं नहीं रूकी. उन्होंने सीएए, एनआरसी पर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू सीएए, एनआरसी को भी हम किसी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे. क्योंकि ये भारत के सेकुलरिज्म के खिलाफ है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हम एकजुट होकर रहें तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा.

Also Read: Mamata Banerjee : शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर किया कटाक्ष कहा, ममता बनर्जी की तस्वीर लगे नोटबुक का हो रहा वितरण

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने किया संबोधित

बता दें कि इस मौके पर ममता बनर्जी के भतीजे ने भी लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस मिट्टी के सभी लोगों का खून लाल है. हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई किसी के बाप के नहीं है. इस भाईचारे को बरकरार रखना है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग हिंदू को मुसलमान से और मुसलमान को हिंदूओं से लड़ाना चाहते हैं. हमें उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देना है. आने वाले दिनों में उनका जनाजा निकलना चाहिए.

ममता बनर्जी पहले भी सीएए और एनआरसी को लागू नहीं होने देने की कर चुकी है बात

बता दें कि इससे पहले भी बंगाल की मुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून यानी कि सीएए को विदेशी बनाने का जाल करार दिया था. उन्होंने कहा था कि हम बंगाल में सीएए और एनआरसी की अनुमति नहीं देंगे. साथ ही उन्होंने भाजपा को 200 का आंकड़ा भी पार करने की चुनौती दे डाली थी. साथ ही सीएम बनर्जी ने सांसद महुआ मोइत्रा के ऊपई हुई कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया था और इसकी निंदा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >