बंधन बैंक ने लिएंडर पेस को किया सम्मानित

कोलकाता. बंधन बैंक ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उनकी शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया.

संवाददाता, कोलकाता.

बंधन बैंक ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उनकी शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया. वह खिलाड़ियों की श्रेणी में हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई हैं. इस मौके पर बंधन बैंक के एमडी और सीईओ (अंतरिम), रतन कुमार केश ने पेस की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लिएंडर पेस का इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है.

वह एक लेजेंड हैं और हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत भी. मौके पर लिएंडर पेस ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण तथा मेरे परिवार, कोच, मेरी टीम और दुनिया भर के भारतीयों के प्रेम और समर्थन का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >